Advertisement

Politics :तेघड़ा की आवाज़, बिहार की नई पहचान – रीना कुमारी!

“तेघड़ा की धरती… जिसने कई नेताओं को जन्म दिया,
आज उसी धरती की नई ताक़त बनकर उभरी हैं — रीना कुमारी।

बेगुसराय। बिहार में सियासी महाभारत की आहट सुनाई देने लगी है। सभी दल एक-दूसरे पर बयानों के बाण छोड़ रहे हैं और विरोधियों को पस्त करने के लिए मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में बेगुसराय के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से जदयू की जानी-मानी महिला नेता रीना कुमारी (चौधरी) ने 2025 के विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

Politics : जनता से डरने लगे नेताजी?

रीना कुमारी, पूर्व स०वि०स० और बरौनी विधानसभा से जुड़े वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह की पुत्री हैं। 2008 में जदयू की सदस्यता लेकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और लगातार संगठन में सक्रिय रही हैं।

Politics : पाकिस्तान पर भरोसा, सेना पर नहीं?

शिक्षा और विज़न
बी.ए. (ऑनर्स) और एलएल.बी. की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीना ने समाज सेवा और राजनीति को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उनका फोकस शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और युवाओं के पलायन को रोकना है।

Politics : जंगलराज के युवराज मांगें माफी!

राजनीतिक सफर

  • 2008–2014: जमीनी कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत किया।
  • 2014–2017: बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं।
  • 2017–2019: जदयू महिला प्रकोष्ठ की महासचिव के तौर पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया।
  • 2019–2020: समाज सुधार वाहिनी की महासचिव रहीं।
  • 2021 से अब तक: जदयू की प्रदेश सचिव के रूप में पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका।
  • प्रदेश सचिव रहते हुए मुजफ्फरपुर नगर और समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली और संगठन को मजबूती दी।
  • 2025 में एक बार फिर समस्तीपुर का प्रभारी बनने के बाद उनका राजनीतिक प्रभाव और बढ़ा।
  • Politics : जेल से निकले, सीधा नीतीश के दरबार में… अनंत का बड़ा दांव!

जनता से जुड़ाव
रीना कुमारी का कहना है, “मेरे लिए राजनीति जनता की सेवा का माध्यम है। तेघड़ा की जनता का आशीर्वाद और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

पार्टी में बढ़ रही चर्चा
जदयू सूत्रों के मुताबिक, उनकी संगठन क्षमता, महिला वर्ग में पकड़ और जमीनी जुड़ाव को देखते हुए उन्हें तेघड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना प्रबल है। स्थानीय स्तर पर भी उनके समर्थन में सक्रियता बढ़ी है।

Politics : FIR से हिल गई बिहार की राजनीति!

चुनाव में जीत-हार का फैसला जनता के हाथ में है, लेकिन तेघड़ा में रीना कुमारी की दावेदारी ने सियासी समीकरणों को जरूर गर्मा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *