पटना : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार बिहार के 15 पुलिसकर्मियों को दिल्ली में उनके उत्कृष्ट कार्य और साहसिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा. इनमे IG गरिमा मलिक, DIG नीलेश कुमार और IPS बाबू राम जैसे तेज़तर्रार अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.
Politics : 655 नाम, एक विधानसभा, दोहरी एंट्री… क्या बिहार में चल रहा है फर्जी वोट का खेल?
सूत्रों के अनुसार, इस सम्मान सूची में मेडल फॉर गैलेंट्री के लिए 7, मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) के लिए 6 और प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्यूश्ड सर्विस (PSM) के लिए 2 पुलिसकर्मी चुने गए हैं.
Flood : CM का हवाई सर्वे, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर सिर्फ चिंता!
मेडल फॉर गैलेंट्री पाने वाले अधिकारी:
- बाबू राम (IPS)
- साकेत सौरभ (सब इंस्पेक्टर)
- राम राज सिंह (सब इंस्पेक्टर)
- तारबाबू यादव (सब इंस्पेक्टर)
- संजय कुमार चौधरी (कॉन्स्टेबल)
- सुरेन्द्र पासवान (कॉन्स्टेबल)
- विकास कुमार (कॉन्स्टेबल)
मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस पाने वाले:
- गरिमा मलिक (IG)
- स्मिता सुमन (डीएसपी)
- राजेश रंजन (डीएसपी)
- बिमल क्षेत्रय (हवलदार)
- आशीष रंजन सिंह (ASI)
- सर्वेश कुमार (कांस्टेबल)
प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्यूश्ड सर्विस:
- नीलेश कुमार (DIG)
- संजय कुमार सिंह (IPS)
IG गरिमा मलिक 2006 बैच की IPS अधिकारी हैं और पटना SSP, जोनल IG व ग्रामीण SP के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. DIG नीलेश कुमार 2010 बैच के अधिकारी हैं, जिन्होंने नालंदा SP रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए.
Patna : आज रात के बाद ये रास्ते हो जाएंगे बंद! पटना ट्रैफिक पुलिस का बड़ा ऐलान!
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह न केवल इन अधिकारियों के साहस और निष्ठा की पहचान है, बल्कि पूरे बिहार पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण भी है.
Leave a Reply