Advertisement

Nalanda : राहुल गांधी: नेता या अराजकता का प्रतीक?

नालंदा: भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई नेता नहीं, बल्कि “राजनीतिक अराजकता का प्रतीक” हैं.

Rohtas : जब प्यार हो हाईवोल्टेज… और टावर बने लव सेंटर!

रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के संदर्भ में किए गए अपमानजनक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि किसी भी नेता द्वारा प्रधानमंत्री की माता पर अपमानजनक टिप्पणी करना सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश की संस्कृति और मातृत्व की गरिमा पर हमला है. इसे भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.

Kaimur : घर का चिराग बुझा: मां की आंखों में दुखों का सैलाब!

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी देश और लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. रामकृपाल यादव ने कहा कि जो नेता संवैधानिक पद पर रहते हुए भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं करता, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकता.

Munger : गंगा ने फिर दिखाई अपनी रौद्रता! मुंगेर में घरों पर मंडरा रहा खतरा!

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी का भी जिक्र किया और कहा कि ये लोग बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचाने में राहुल गांधी के साथ खड़े हैं. उन्होंने इसे राहुल गांधी की “वोट का अधिकार यात्रा” नहीं, बल्कि “सनातन अपमान यात्रा” करार दिया.

Vaishali : बिहार की राजनीति में नया ट्रेंड – नेता खुद नहीं, जीजा जी बताते हैं अगला मुख्यमंत्री कौन होगा!

रामकृपाल यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश की जनता ऐसी गतिविधियों को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी और सभी नेताओं को देश और लोकतंत्र के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए.