भागलपुर: विधानसभा चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के अरारी पंचायत में जनता से संवाद के लिए पहुंचे. मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने कहलगांव के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया.
Politics : इतिहास रचने आई माया रानी! नरकटियागंज में पहली बार किन्नर समुदाय ने निकाली भव्य रैली!
स्व. सदानंद सिंह लंबे समय तक कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और क्षेत्र में उनके नेतृत्व को जनता ने हमेशा सराहा. हालांकि, सदानंद सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र सुभानंद मुकेश ने कांग्रेस छोड़कर जदयू में शामिल होने का फैसला किया. जदयू में शामिल होने के बाद सुभानंद का राजनीतिक कद बढ़ गया और अब वह पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने लगे हैं.
Politics : अक्टूबर के बाद बिहार में चुनाव! पप्पू यादव की सुरक्षा घटाई, दिलीप जायसवाल की बढ़ी!
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि प्रदेश और जिले के विकास की यादगार पहल भी है. उन्होंने स्व. सदानंद सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और जनसेवा के कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
Politics : माइक खराब, नारे लगे ‘मुर्दाबाद’, लेकिन नीतीश ने जनता को किया विकास का भरोसा!
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति ने चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर दी है. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि प्रतिमा अनावरण के जरिए जदयू ने न केवल क्षेत्रीय भावनाओं को सम्मानित किया है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति भी तैयार की है.
Politics : सासाराम में जदयू कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, सीएम नीतीश के संवाद कार्यक्रम से पहले हंगामा!
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता से संवाद किया और क्षेत्र में विकास योजनाओं पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार निरंतर कार्य कर रही है.
राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियाँ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू के लिए रणनीतिक बढ़त साबित हो सकती हैं. स्व. सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण न केवल परिवार और पार्टी के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह क्षेत्रीय राजनीति में एक नया अध्याय भी जोड़ता है.
रिपोर्ट: डब्लू कुमार, भागलपुर.

























