बेगूसराय : जिले में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मटिहानी प्रखंड के कई गांवों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में सांप और अन्य विषैले जीव-जंतु भटकने लगे हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं.
Chhapra : ₹1 लाख इनामी का खौफ खत्म!
इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. डीएम तुषार सिंगला के नेतृत्व में मंत्री नाव से मटिहानी के छितनौर, नयागांव, चाक, बलाहपुर, कसीमपुर, खोरमपुर, महेंद्रपुर और बिशनपुर गांव पहुंचे. उन्होंने स्थिति का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
Kaimur : राखी पर बहन का सुना हो गया आंगन!
गिरिराज सिंह ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए.
बेगूसराय से सुमित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply